राम रहीम: लड़कियों को ऐसे डेरा की गुफा में भेजती थी विषकन्याएं

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE धार्मिक राष्ट्रीय सामाजिक

नई दिल्ली: गुरमीत राम रहीम को भले ही यौन शोषण के आरोप में सजा मिल चुकी है। डेरा सच्चा सौदा को लेकर एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस हनीप्रीत की तलाश में तो जुटी है, लेकिन बाबा के इस गंदे धंधे में और भी कई लड़कियां शामिल हैं जिनके बारे में अब तक कुछ सामने नहीं आ पाया है।
हनीप्रीत का मोबाइल नंबर वायरल, जानिए वॉट्सएप पर क्या है स्टेटस

राम रहीम की सुरक्षा के लिए कुर्बानी दल काम करती है, लेकिन उसने लड़कियों की एक ऐसी ग्रुप नियुक्त कर रखी थी जो उसके लिए डेरे में लड़कियां लेकर आती थी और यौन इच्छाएं पूरी करती थी। वो लड़कियां एक रोबोट की तरह काम करती थी और गुरमीत के एक आदेश पर रोजाना एक नई लड़की लाकर खड़ी कर देती थी।हर रात वो एक नई लड़की गुरमीत के लिए लेकर आती थी। उन्हें विषकन्या के नाम से जाना जाता था।

सूत्रों ने एक अंग्रेजी वेबसाइट को बताया गुरमीत केवल लड़कियों का शारीरिक शोषण नहीं करता था बल्कि अपने फॉलोवर्स के साथ भी दुराचार करता था। पहले वो लड़कियों का टेस्ट करता था और फिर उन्हें ही अपनी विश्वसनीय टीम में शामिल कर लेता था। लड़कियां उसके करीब आती थी और फिर उसके साथ रहने लगती थी। ये बातें भी मीडिया में है कि कुछ राजनेता और अधिकारी भी डेरा के चक्कर लगाते थे और पैसे शराब लड़कियों से उनका स्वागत किया जाता था।

डेरा में रहने वाली लड़कियां एक रोबोट की तरह काम करती थी, उनके अंदर कोई जज्बात नहीं होते थे। अगर उन्हें दर्द भी होता था तो वे चुप रहती थी उनकी आवाज गुफा के बाहर नहीं जाती थी। गुरमीत की लड़की अनुयायी उसके गुफा में लड़कियों को लाने का काम करती थी। जिस लड़की ने राम रहीम पर रेप का आरोप लगाया था उसने अपने बयान में 8 और लड़कियों का नाम लिया है, जिनको उसने अंदर जाने से मना किया था, लेकिन ये नहीं बता पाई थी कि उसके साथ आखिर क्या हुआ था।
कौन थी विषकन्याएं
वो विषकन्याएं थीं जो लड़कियों को अंदर गुफा में पाचार करती थी। हर रात बाबा उनके साथ रेप करता था। विषकन्याएं सुंदर लड़कियों को ही ढूंढकर लाती थी। बाबा एक एक करके उनको अंदर बुलाता था और आशीर्वाद के नाम पर उनको छूता था। वो उनके लिए खाना तक बनाती थी। उनके गंदे कपड़े धोती थी। जो एक बार अंदर चली जाती थी उन्हें सच कहने की इजाजत नहीं थी। विषकन्याओं ने एक टॉर्चर रूम तक बना लिया था। वे उस कमरे के अंदर ही लड़कियों की रखती थी और फिर एक एक करके अंदर गुफा में भेजती थी। उन्हें धमकी भी दी जाती थी। कुछ विषकन्याओं पर शिकंजा कसने की तैयारी हो रही है, कुछ का नाम सामने आया है। जल्द ही उनपर कार्रवाई शुरू हो जाएगी।