मिस्त्री के घर से नकदी जेबर साफ

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के ग्राम अकराबाद निवासी नल मिस्त्री के घर चोरो ने कमरे का ताला तोड़कर नकदी-जेबर साफ कर दिये| घटना की जानकारी होने पर पुलिस को मिस्त्री की पत्नी ने तहरीर दी गयी| पुलिस जाँच के बाद कार्यवाही की बात कर रही है|

नलमिस्त्री उपेन्द्र की पत्नी अनीता ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि उसके पति किसी गाँव में नल की बोरिंग करने के लिये गये थे| वह सुबह 8:30 बजे खेतो में घास लेने के लिये चली गयी| जब वह लौटकर आयी तो कमरे का ताला खुला पड़ा था| अंदर जाकर देखा तो बक्से का कुंडा टूटा था और ताला बक्से में ही सही सलामत लटक रहा था|

जब बक्सा खोलकर देखा तो पता चला उनमे बकरा बेचकर रखे 5500 रूपये व दूध बेचकर रखे 1400 रूपये गायब थे| साथ ही दो जोड़ी पायल,एक जोड़ी कुंडल गायब मिले| थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गयी है| जाँच की जा रही है|