डीएम ने फरियादी से कराया आरओ मशीन का शुभारम्भ

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी श्रीमती मोनिका रानी ने बुधवार को अपने कार्यालय में आने वाले फरियादियों के लिये ठंडे पेय जल की व्यवस्था करा दी है| बुधवार को उन्होंने अपने कार्यालय के बाहर आरओ वाटर मशीन का शुभारम्भ करा दिया |जिससे अब फरियादी भीषण गर्मी में पानी के लिये परेशान नही होंगे|

कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय में फरियादियों के लिये पानी की व्यवस्था नही थी| नवागन्तुक जिलाधिकारी ने फरियादियो की इस गम्भीर समस्या की तरफ ध्यान दिया और उन्होंने तत्काल एक आरओ मशीन लगाये जाने के आदेश कर दिये| बुधवार को 80 लीटर क्षमता वाली आरओ वाटर मशीन का शुभारम्भ डीएम ने फरियाद लेकर आयी वृद्ध महिला धनदेवी से पूजन के साथ फीता काटकर करायी| इसके बाद उन्होंने फरियादी को खुद पानी भी पिलाया| अब किसी भी फरियादी को पानी के लिये इधर -उधर जाने की कोई जरूरत नही होगी| जब प्यास लगे तब उन्हें तत्काल पानी मुहैया मिलेगा|

जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि आरओ मशीन लगने से अब फरियादी पानी के लिये विचलित नही होंगे| उन्हें ठंडा पानी 24 घंटे मिलेगा|