यूपी सरकार की जेल और लाठी को जूते की नोक पर रखते हैं: संजय सिंह

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP Politics-IAC-AAP

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह नें जिले में दाखिल होते ही विवादित वयान दिया| उन्होंने योगी सरकार पर सीधा हमला बोल दिया| उन्होंने कहा कि उनके स्वागत के लिए खड़े कार्यकर्ताओ को यूपी पुलिस नें जेल में डाल दिया| आप का कार्यकर्ता जेल और लाठी को जूते की नोक पर रखता है| इसी से मिलता झूलता वयान सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी नें देकर बबाल मचा दिया था|
क्षेत्र के ग्राम रजलामई में एक गेस्ट में पंहुचे राज्यसभा सांसद नें कहा कि केन्द्रीय मंत्री प्रकाशजावड़ेकर के वयान को हमलावर हो गये| उन्होंने कहा कि वह पढ़े लिखे आदमी है और कह रहे है किसानों के आंदोलन को कुछ लोगों नें हाईजैक कर लिया| संजय सिंह नें कहा कि उनकी सरकार अंबानी और अडानी नें हाईजेक कर ली है| सरकार उनके लिए ही नीतियाँ बनाती है और उनके चंदे से सरकार चल रही है|
उन्होंने हमला बोलते हुए कहा कि जब पार्लियामेंट में उन्होंने माइक तोड़ा तो उन्हें निलंबित कर दिया गया| ऊपर से लेकर नीचे तक भाजपा रोई| आज किसान के साथ क्या हो रहा है| पिता किसान आंदोलन में है और बेटा सुखवीर सिंह सीमा पर शहीद हो रहा है| उसके बाद शहीदों के वंशजों को सरकार आतंकवादी बता रही है| आंदोलन में पूरे देश का किसान जुड़ रहा है| किसानों को आतंकवादी कहने में पीएम मोदी को किसानों से हाथ जोड़ कर माफी मांगनी चाहिए|
सरकार को किसानों के लिए बनाये तीनो काले कानून वापस लेनें चाहिए| उन्होंने यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला| जिसमे उन्होंने कहा कि वह आ रहे थे उनके पार्टी कार्यकर्ता तिर्वा कन्नौज में स्वागत के लिए खड़े थे पुलिस नें उन्हें जेल में डाल दिया| जिस संजय सिंह जमकर हमलावर हो गये और विवादित वयान दिया| उन्होंने योगी सरकार पर हमला बोला और कहा कि सीएम को कहना चाहता हूँ की यह आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता है जो आपकी जेल और लाठी से डरने वाला नही है| आपकी जेल और लाठी को जूते की नोक पर रखते हैं| आप की जेल से हम डरने वाले नही है| योगी सरकार नें 14 मुकदमें उन पर लिखे और पार्टी का दफ्तर बंद कराया| आपकी लाठी और मुकदमे झेलने को तैयार है| लेकिन जनता की मांगों को उठाते रहेंगे| आगामी चुनाव में आप अपने उम्मीदवार उतारे जायेंगे| जिला पंचायत चुनाव पूरी दमदारी से लड़ेगी|
यूपी की कानून व्यवस्था खराब नही बची ही नही
यूपी ने कानून की व्यवस्था खराब नही बल्कि है ही नही| सीएम योगी मिशन शक्ति के नाम पर अपना चेहरा चमकाने में लगे है| लेकिन उनका ही गृह जनपद सुरक्षित नही है| यूपी में महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा खत्म हो गया है| यह गुंडों का राज खत्म करने वाली पार्टी नही बल्कि गुंडों का राज एस्थापित कर दी| यह तय हो गया कि यह चिन्मयानंद समर्थित पार्टी है| इसमे महिलाओं को सुरक्षा नही मिल सकती|