नदीम अहमद फारुखी को मिली जमानत, जेल से रिहा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी को आखिर कोर्ट से जमानत मिल गयी|
जिसके बाद वह जिला जेल फतेहगढ़ से बुधवार शाम को रिहा हो गये|
प्रभारी जनपद एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार राय नें बुधवार को जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद नदीम फारुखी द्वारा 50 हजार का व्यक्तिगत बंधपत्र भरवाकर जमानत को मंजूरी की| नदीम नें न्यायालय को वादिनी को न डराने और न धमकाने और गवाहों पर कोई दबाब ना बनाने की शर्त और विवेचना में पूर्ण सहयोग करने का भरोसा दिया भी दिया है|
जमानत मंजूर होनें की खबर के बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं का जमाबड़ा जेल गेट के बाहर एकत्रित हो गया| पूर्व जिला महासचिव मंदीप यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य विजय यादव, महेंद्र कटियार, युनुस अंसारी, सरदार तोषित प्रीत, पूर्व सयुस जिलाध्यक्ष जितेन्द्र यादव (सिरोली वाले), विवेक यादव पहले से ही जेल गेट पर पंहुच गये| जेल की कागजी कार्यवाही पूर्ण होनें के बाद नदीम फारुखी लगभग शाम 5 बजे नदीम फारुखी जेल से रिहा हुए|
जेल गेट के बाहर उनका सपाईयों नें फूल मालाओं से स्वागत किया| सपा जिलाध्यक्ष नें कहा कि बीजेपी के कुछ लोगों नें योजना के तहत उनकी छविधूमिल करने का काम किया| लेकिन भाजपा नें जो दमन की निति अपनाई उससे कोई नुकसान नही हुआ बल्कि उनकी पार्टी और वह खुद मजबूत हुए हैं| बेलोग और उनके द्वारा बनायी गयी झूठी योजना जल्द बेकनाब होगी| सपा के जिलाध्यक्ष थे इस लिए यह कुचक्र रचा गया|
सपा नेता महेंद्र कटियार नें कहा की अपर पुलिस अधीक्षक का जो वीडियो पहले जारी हुआ था उसकी सीडी चार्ज सीट में प्रस्तुत करें| जिससे झूठी घटना का खुलासा होगा|  विजय यादव नें भी घटना की निंदा की| उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच की मांग की है|
सर्वेश अम्बेडकर, जग्गू यादव, राघव दत्त मिश्रा, बंटी यादव, शाशंक शेखर सक्सेना, इलियास मंसूरी, रिंकू अग्निहोत्री आदि रहे|