रफ्तार ने ली इंटर के छात्र की जान

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: कोतवाली फ़तेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला हाथीखाना निवासी 22 वर्षीय अमान खां पुत्र मुजिउल्ला खां उर्फ़ मद्दाम खां की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गयी| पुलिस ने उसे लोहिया अस्पताल भेजा|

गुरुवार को अमान अपने दोस्तों के साथ इटावा -बरेली हाई-वे पर बाइक रेस कर रहा था| जब वह बजरंग ढाबे के निकट पंहुचा तो अचानक उसकी तेज रफ्तार बाइक फिसल गयी| जिससे वह सड़क पर गिर गया| जिससे उससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया| मौके पर पुलिस पंहुच गयी|इससे पूर्व ही 108 एम्बुलेंस के ईएमटी विजय कुमार ने उसे लोहिया अस्पताल पंहुचाया| जंहा डॉ० प्रदीप ने उसे मृत घोषित कर दिया|

मृतक अमान जेएनबी रोड के एक विधालय में इंटर का छात्र था| सेंट्रल जेल चौकी इंचार्ज देवेन्द्र गंगवार ने बताया कि रेस लगाने के चक्कर में युवक की मौत हुई है| पुलिस जाँच कर रही है|