हाई-वे पर अधेड़ को अज्ञात वाहन ने रौंदा

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: बीती रात एक अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे अधेड़ को हाई-वे पर कुचल दिया |जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया| देर रात उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जंहा कुछ देर के बाद उसने दम तोड़ दिया | पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया |

शहर कोतवाली के रेलवे रोड पंडाबाग़ निकट निवासी 50 वर्षीय प्रवीन पुत्र राजेन्द्र सिंह बीते दिन गणपति प्रतिमा विसर्जन में गये थे| प्रवीन के भाई विवेक ने बताया की वह देर रात घर नही लौटे| देर रात राजेपुर के ग्राम गाँधी व नासा पुल के बीच अज्ञात वाहन ने प्रवीन के टक्कर मार दी| जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया| रात में ही उसे लगभग 1:15 बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जंहा कुछ देर के बाद ही उसने दम तोड़ दिया |

प्रवीन की मौत की खबर सुनते ही उनकी माँ सुशीला व अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक की पत्नी मधु राजस्थान में नौकरी करती है | लोहिया अस्पताल में आवास विकास चौकी इंचार्ज बनी सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|