खास खबर: सांसद पर लगे आरोपों को महिला ने नकारा, मुकेश को बताया नेक इंसान

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: बीते जिला पंचायत चुनाव में चले राजनैतिक पैतरे बाजी में एक महिला संध्या राजपूत को सांसद मुकेश राजपूत की पत्नी बताकर विरोधी खेमे में खूब आरोप-प्रत्यारोप लगाये थे| जिसके बाद बीजेपी की राजनीति गरमा-गयी थी| जिला पंचायत अध्यक्ष सपा खेमे का बन भी गया | मंगलवार को एक बार फिर सांसद का मामला चर्चा में है| जिस महिला को गायब करकर उससे विवाह करने का आरोप सांसद पर लगा था| उस महिला ने पुलिस अधिकारीयों से मिलकर सभी आरोपों को निराधार बताकर सांसद मुकेश के बारे में लिखा की वह नेक इंसान है|

महिला संध्या उर्फ़ शीतल राजपूत निवासी नगला समस नगला खुशकरी कासगंज ने मंगलवार को मामले में विवेचक सीओ अमृतपुर ने भेट की| जंहा महिला ने दिये गये पत्र में कहा है कि उसका विवाह बीते 9 फरवरी 2000 को नंद किशोर पुत्र शंकरलाल निवासी लिंजीगंज के साथ हुआ था| शादी के बाद पुत्री अंशु का जन्म हुआ| विवाह के बाद नंद किशोर शराब और गांजे पीने लगा| उसने जेबरात व अन्य सामान बेंच डाला| आये दिन मारपीट करता था| पति की मारपीट से तंग आकर उसने 2003 में नशीली गोली खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया लेकिन सफल नही हुई|

बाद में पूरी घटना मायके में बताने पर उसे पुन: ससुराल भेज दिया गया | संध्या ने पत्र में कहा है कि अपनी आजीविका चलाने के लिये वह बीजेपी नेत्री चित्रा अग्निहोत्री के विधालय में निजी शिक्षिका के पद पर कार्य करने लगी| वहां से जो वेतन मिलता था उसे भी पति ले लेता था| एक दिन पैसे ना देने पर उसने मिट्टी का तेल मुझे और मेरी बेटी पर डालकर जलाने का प्रयास किया| संध्या का कहना है कि 2006 में पति से परेशान होकर वह अपने मायके कासगंज आ गयी|

संध्या ने पुलिस को बताया कि पति नंद किशोर ने जो आरोप सांसद मुकेश राजपूत पर लगाये है| जो पूर्ण रूप से फर्जी है| सांसद मुकेश राजपूत ने मेरे साथ कोई विवाह नही किया है| दूसरी पुत्री सांसद मुकेश राजपूत के साथ विवाह करने के बाद पैदा होने का आरोप भी लगा वह भी निराधार है| मुकेश राजपूत जब जिला पंचायत अध्यक्ष थे उसी समय अपने पति की शिकायत लेकर मदद के लिये गयी थी| उन्होंने मेरा सहयोग किया| संध्या ने पति नंद किशोर की जाँच कराकर कार्यवाही करने की मांग की है|
सांसद मुकेश राजपूत ने बताया कि सपा नेता सुबोध यादव ने नंद किशोर पर दबाब बनाकर शिकायत करायी थी| 11 साल पहले महिला चली गयी और अब उसकी तलाश की जा रही है| खुलासा होने के डर से नंद किशोर को सुबोध यादव अपने कब्जे में किये है| नंद किशोर अपने भाई की हत्या का आरोपी भी है| इस मामले में जिन लोगो ने भी साजिश रची उनके खिलाफ कार्यावाही के लिये पुलिस की मदद ली जायेगी|