जिलाधिकारी ने उतारी गणपति की आरती

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन धार्मिक

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) कस्बे के एक गेस्ट हॉउस में स्थापित गणपति की पूजा आरती जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने की | उन्होंने विधिवत पूजा करने के साथ ही साथ स्थापना के विषय में कमेटी के सदस्यों से जानकारी भी ली|

कमालगंज में एक ही प्रतिमा की स्थापना बीते कई वर्षो से की जा रही है| पूरे क्षेत्र की भीड़ आरती के समय उमड़ती है| जिससे पांडाल की रौनक और बढ़ जाती है| गणपति के विसर्जन में भी हजारो की भीड़ सड़को पर नजर आती है| मंगलवार को शाम जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार गणपति के दर्शन के लिये पंहुचे और बप्पा की पूजा अर्चना के साथ ही साथ आरती भी की| उन्होंने आरती में जिले के मंगल की प्रार्थना भी की|

कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार महेश्वरी, उपाध्यक्ष शिवकुमार हलवाई, महामंत्री महेन्द्र पाठक, कोषाध्यक्ष गौरव पाठक, पंकज गुप्ता, सतीश, सोनू, प्रतीक, प्रिंश आदि मौजूद रहे |