आंगनबाड़ी संघ की अध्यक्ष सहित पांच भूंख हड़ताल पर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: अपनी विभिन्य मांगो को लेकर आंगनबाड़ी एवं सहायिका संघ की जिलाध्यक्ष सहित पांच आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने भूख हड़ताल कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन तेज कर दिया| आंगनबाडी नेताओ का कहना है कि जब तक सरकार अपना कार्य नही करती तब तक उनका आन्दोलन शुरू रहेगा|

कलेक्ट्रेट में बीते चार दिन से आंगनबाड़ीओं का धरना प्रदर्शन चल रहा है| उनकी कई मांगे भी है| जिसमे मुख्य रूप से आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाये और जब तक राज्य कर्मचारी उन्हें घोषित नहीं किया जाता है, तो 35 हजार रूपये कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को बीस हजार रूपये मानदेय दिया जाये। आगंनवाड़ी केन्द्रों पर ग्रीष्मकालीन व शीतकालीन अवकाश प्रदान किया जाये। आंगनवाड़ी केन्द्रों के भवन का किराया सुनिश्चित एवं नियमित किया जाये। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं का पांच लाख का बीमा कराया जाये। उनकी मृत्यु होने के उपरांत उनके उत्तराधिकारी को बीमा राशि की धनराशि उपलब्ध करायी जाये। आंगनवाड़ी कार्यकत्री व सहायिकाओं का मानदेय प्रति वर्ष 25 प्रतिशत की वृद्धि की जाये मांगे शामिल है|

बीते चार दिन से चल रहे धरना प्रदर्शन के बाद भी सरकार के ना चेतने के बाद भी मंगलवार को संगठन की अध्यक्ष प्रीती गुप्ता, श्रीदेवी, विमलेश पाल, पुष्पा कटियार व गीता गौतम भूख हड़ताल पर बैठ गयी| जिससे आन्दोलन और उग्र हो गया है|