छात्रा ने आग लगाकर दी जान

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: थाना कमालगंज क्षेत्र के रजीपुर चन्दनपुर निवासी 18 वर्षीय मनीषा पुत्र कन्हैया लाल दुबे ने आग लगाकर जान दे दी| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| पुलिस जाँच में जुटी है |

मृतका का बड़े भाई सोनू निवासी राजीव नगर मोहम्मदाबाद ने बताया कि मनीषा बचपन से ही चन्दनपुर निवासी अपने मामा दयाकृष्ण के घर पर रह रही थी| वह किसी बात को लेकर बीते कई दिनों से परेशान चल रही थी| मंगलवार को वह घर पर थी| तभी अचानक वह कमरे में गयी और अपने शरीर को आग के हवाले कर लिया| घटना होने के बाद परिजन एकत्रित हो गये| मनीषा की माँ ऊषा देवी व मामी सुशील कुमारी अन्य परिजनों के साथ उसे लेकर लोहिया अस्पताल पंहुची जंहा कुछ देर बाद उसकी मौत हो गयी| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| माँ ऊषा देवी ने बताया कि मनीषा बीए कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी| पुलिस जाँच में जुटी है|