जिलाधिकारी से वार्ता के बाद ठंडे पड़े शिक्षामित्रो के तेवर

POLICE Politics Politics- Sapaa जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: गुरुवार को शिक्षामित्र बेसिक शिक्षा कार्यालय के बाहर सुबह उग्र रूप से एकत्रित हुये| उनका जिलाधिकारी को ज्ञापन देने का कार्यकम बना जिसकी घोषणा मंच से नेताओ ने की| वही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया| जिसके बाद जिलाधिकारी ने दोपहर बाद शिक्षामित्र नेताओ को कार्यालय बुलाकर वार्ता की उन्हें पूरा सहयोग करने का भरोसा दिया | जिसके बाद शिक्षामित्र ठंडे पड़े| उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौप दिया|धरने का नेतृत्व कर रहे ऋषिपाल यादव ने कहा कि अभी हमे प्रशासन सरकार को थोडा समय देना चाहिए| उन्होंने कहा कि हमे संयमित रहकर प्रदर्शन को अंजाम देना होगा| कुछ लोग बीते दिन संगठन की छविखराब करने के लिये आ गये थे| उन लोगो की गलत मंशा को पूरा होना नही दिया जायेगा| उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षामित्रो की जब तक नही सुनेगी तब तक आन्दोलन चलता रहेगा| सभी को संगठन के निर्देश का पालन करने की सलाह दी|शिक्षामित्र बेलफेयर एशोसियेशन के अध्यक्ष अनुराग पाण्डेय ने कहा कि बीते दिन 10 से 15 लोग आन्दोलन को बाधित करने के लिये आये थे| लेकिन उनकी मंशा से प्रशासन को अवगत करा दिया गया है| उन्होंने साफ़ किया की शिक्षामित्र की यह लड़ाई अंजाम तक चलेगा| उन्होंने कहा की शांति पूर्णढंग से चल रहे आन्दोलन को प्रशासन छेड़े नही| यह सयुक्त संगठनो का आन्दोलन है| किसी एक का आन्दोलन नही है| अनुराग ने कहा कि सरकार ने सचिव नियुक्त किया है| लेकिन हम इस पर राजी नही है| या तो सीएम योगी प्रतिनिधि शिक्षामित्रो के एक प्रतिनिधि मंडल से मिलने का समय दे या फिर शिक्षा मंत्री उनकी बात सूने| सरकार अपने किये गये वादे पर अमल करे|शिक्षामित्र जिलाधिकारी को जाकर ज्ञापन देना चाह रहे थे| तभी एसडीएम सदर अजीत सिंह, सीओ सिटी नरेशचन्द्र शर्मा पंहुचे और कहा की उनसे जिलाधिकारी मिलना चाह रहे है| जिसके बाद एसडीएम 10 लोगे के एक प्रतिनिधि मंडल को लेकर जिलाधिकारी के पास गये और उनसे वार्ता की| जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि वह शिक्षा मित्रो के साथ है| वह अपना आन्दोलन उग्र ना करे| सरकार का जो निर्देश होगा उस पर अम्ल किया जायेगा| जिले में धारा 144 लागू है| इस लिये सभी आंदोलित लोग यह भी ध्यान रखे की प्रशासन को मजबूरी में कार्यवाही ना करनी पड़े| उन्होंने धरने में पुलिस और प्रशासन के द्वारा सहयोग करने की बात की| और प्रदेश नेतृत्व से वार्ता कर शिक्षा मित्रो को धरना समाप्त करने की सलाह दी| जिस पर प्रतिनिधि मंडल के लोगो ने कहा कि धरना अभी तब तक चलेगा जब तक निर्णय नही होता| लेकिन आन्दोलन को हिंसक नही होने दिया जायेगा|वही समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी ने प्रेस नोट जारी कर कहा है कि शिक्षामित्रो समायोजन को रद्द किये जाने के मामले में प्रदेश सरकार ने अपना पक्ष मजबूती से नही रखा| क्योंकि यह समायोजन सपा सरकार ने किया था| योगी सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है| शिक्षामित्रो के भविष्य के साथ खिलबाड किया जा रहा है| सपा शिक्षामित्रो के साथ है|