बाइक सबार ट्रक चालक की मार्ग दुर्घटना में मौत, साथी गम्भीर

FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम नगला खुरू निवासी 24 वर्षीय जितेन्द्र पुत्र गिरंद की मंगलवार को मार्ग दुर्घटना में मौत हो गयी| उसका साथी गम्भीर रूप से जख्मी हो गया| जिसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|

जितेन्द्र गाजियाबाद में डाक पार्सल का ट्रक चलाता है| मंगलवार को वह अपनी पत्नी नीरज को मुरहास से दवा दिलाकर घर छोड़ गया और गाँव के ही हाकिम पुत्र विनोद के साथ फतेहगढ़ एआरटीओ कार्यालय गया था | जंहा से बाइक से ही दोनों वापस आ रहे थे| जब वह थाना क्षेत्र के ग्राम जैतपुर पंहुचे| जंहा उसकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखी ईंटो में टकरा गयी| जिससे जितेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गयी| वही हाकिम गम्भीर रूप से जख्मी हो गया|

घटना की सूचना मिलते ही सीओ मोहम्मदाबाद हजारी लाल, थानाध्यक्ष संजय गुप्ता मौके पर पंहुचे और घायल हाकिम को लोहिया अस्पताल भेज दिया| मृतक की पत्नी नीरज, माँ नन्ही देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| सीओ ने बताया की शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है|