चिंगारी से चार घर राख, मबेशी मरे, ग्रामीण झुलसे

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(कंपिल) दोपहर अचानक अज्ञात कारणों से आग लगने पर चार झोपड़ी का सामान कुछ ही पलों में राख में तब्दील हो गया| मवेशी जलकर मरे| वही कई ग्रामीण भी झुलस गये| घटना की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की|
थाना क्षेत्र के ग्राम हल्दी खेड़ा में दोपहर अचानक जोगेंद्र सिंह की झोपड़ी में आग लग गई| आग कैसे लगी यह अभी तक अज्ञात है| देखते ही देखते आग ने विकराल रुप ले लिया आग से जोगेंद्र के पड़ोसी नंदराम,गिरजा देवी व वीरेंद्र आदि के घर जल गये| अग्निकांड में जोगेंद्र की एक पंप सेट जल गयी वहीं एक गाय की भी जलकर मौत हो गयी| दो भैस गम्भीर रूप से जख्मी हो गयी| नंदराम की पत्नी विटोली,पुत्रबधू गिरजा देवी पत्नी महेशचंद्र जानवरों को खोलने में झुलस गई। बीरेंद्र की 1 साईकिल, घरेलू सामान आदि जल गया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। दमकल मौके पर नही पंहुची|
घटना की सूचना पर लेखपाल आदर्श कुमार,पशु चिकित्साधिकारी सुखदेव सिंह मौके पर पहुंचे जांच पड़ताल की। इस दौरान ग्राम प्रधान शहाना बेबी ,क़ासिम अली शाह रहे ।