कब्रिस्तान की भूमि के विवाद में मारपीट

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के बढ़पुर स्थित चर्च के सामने क्रिश्चियन समान के कब्रिस्तान के भूमि विवाद में रिटायर्ड दरोगा और मसीह समाज के लोगो में विवाद हो गया| विवाद इतना बढ़ा की दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी| बाद में पंहुची पुलिस ने दोनों पक्षों को हटाकर मामले लो रफा दफा किया|

बढ़पुर के सीएनआई चर्च के सामने काफी पुराना कब्रिस्तान है| सुबह सीएनआई चर्चा के पादरी कृपाल सिंह मसीह टहलने निकले तो कब्रिस्तान की दीवार टूटी पड़ी थी| जब उन्होंने दीवार को पुन: ठीक कराने के लिये राज मिश्त्री व मटेरियल मंगाया तो खडियाई निवासी रिटायर्ड दरोगा हरीशचन्द्र पाठक मौके पर कई लोगो के साथ आ गये| उन्होंने इसका विरोध किया और कहा कि इसमे पूरी जमीन कब्रिस्तान की नही है|

कुछ जमीन उन्होंने बढ़पुर निवासी एक व्यक्ति से खरीदी है| इस लिये वह यह दीवार बनने नही देंगे| उनके पास पूरे अभिलेख है| पादरी कृपाल सिंह का कहना है कि कब्रिस्तान में 1814 तक की कब्रे बनी है तो फिर जमीन और किसी की कैसे हो गयी| इस बात पर विवाद शूरू हुआ और दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और फ़िलहाल मामले को रफा दफा कर दिया|

कोतवाल अनूप निगम ने बताया कि दोनों पक्षों को एसडीएम से मिला दिया गया था| एसडीएम ने दोनों पक्षों को अभिलेखों के साथ तलब किया है| एसडीएम के फैसले के आधार पर पैमाइश कराकर स्वामित्व दिया जायेगा|