ई-रिक्शा पर बैठी महिला के जेबरात पार, सीसीटीवी तलाश रही पुलिस

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर में टप्पेबाजों का आतंक बढ़ता जा रहा है| लेकिन पुलिस लगाम लगानें में नाकाम नजर आ रही है| बीते दिनों शीतला माता मन्दिर में कई महिलाओं के जेबरात पार किये गये| बस अड्डे पर एक महिला का मंगलसूत्र गायब करते तीन महिलाओं को रंगे हाथों पकड़ा गया| लेकिन उन तीनो पर पुलिस को रहम आ गया और कार्यवाही नही की गयी| जिससे लगातार टप्पेबाजों के हौसले बुलंद है| सोमवार को फिर एक बाहर टप्पेबाजों ने अपने कार्य को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी| ई-रिक्शा पर बैठकर अपनी बहन के घर जा रही महिला के लाखों रूपये के जेबरात पर कर टप्पेबाजी कर ली गयी| पुलिस अब मामले की सीसीटीवी तलाशने में जुटी है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के रसीदपुर निवासी मंशा देवी पत्नी विक्रम सिंह तिकोना चौकी से ई-रिक्शा से बैठी| वह अपनी बहन के घर नाला मछरटटा जा रही थी| मंशा देवी नें बताया कि उसे ई-रिक्शा पर दो युवक मिले| पहले एक ने 10 रूपये मांगे और बाद में कहा की वह अपने सभी जेबरात उतार कर रख ले आगे विवाद हो गया है| लिहाजा मंशा देवी ने अपने जेबरात उतार कर रुमाल में रख लिये| जब वह बहन के घर पंहुची और देखा तो उसमे केबल 9 रूपये थे| टप्पेबाज उसकी सोने के चेन, कान के कुंडल , दो अंगूठी ले गये| महिला ने कोतवाली में सूचना दी| पुलिस सीसीटीवी चेक करनें में लगी है|