थानाध्यक्षो की तैनाती में बड़ा फेरबदल,महेन्द्र स्वाट टीम प्रभारी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक दयानंद मिश्रा ने कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिये नौ थानाध्यक्ष व प्रभारी निरीक्षको की तैनात में फेर बदल कर दिया गया| वही राजेपुर थानाध्यक्ष महेन्द्र त्रिपाठी को स्वाट टीम का प्रभारी बनाया गया है|

एसपी ने पुलिस लाइन में तैनात प्रभारी निरीक्षक अतर सिंह को कोतवाली फ़तेहगढ़ का प्रभारी बनाया है| फतेहगढ़ कोतवाल अनूप निगम को प्रभारी निरीक्षक फर्रुखाबाद का चार्ज दिया गया है| फर्रुखाबाद के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद शुक्ला को प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज का चार्ज दिया गया है| पुलिस लाइन में तैनात दरोगा संजय कुमार राय को थानाध्यक्ष कमालगंज बनाया गया है| शमसाबाद थानाध्यक्ष संजय गुप्ता को जहानगंज थानाध्यक्ष बनाया गया है|

राजेन्द्र नगर चौकी इंचार्ज राज बहादुर सिंह को राजेपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है| नवाबगंज थानाध्यक्ष ललितेश त्रिपाठी को कंपिल थानाध्यक्ष पद पर तैंनाती की गयी है| जहानगंज थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार गौतम को अमृतपुर थानाध्यक्ष के पद पर तैनाती दी गयी है| थानाध्यक्ष कंपिल वीरपाल सिंह तोमर को शमसाबाद में तैंनाती दी गयी है| कमालगंज थानाध्यक्ष रजनेश कुमार को एसएसआई मोहम्मदाबाद, जहानगंज के दरोगा भानू प्रकाश को थाना मऊदरवाजा की रायपुर चौकी का प्रभारी बनाया है| थाना अमृतपुर रामरतन को सराह चौकी अमृतपुर के दरोगा कीर्ति प्रकाश को थाना जहानगंज भेजा गया है |

थानाध्यक्ष राजेपुर महेन्द्र कुमार त्रिपाठी को स्वाट टीम का प्रभारी बनाया गया है|