कुप्पी गिरने से लगी आग,तीन घर जले

ACCIDENT FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के ग्राम अगरतल्ला में कुप्पी गिरने से आग ने तीन घरो को जलाकर राख कर दिया | सूचना पर 100 डायल पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने हैंडपंप का पानी फेंक कर आग बुझाई।

बुधपाल की पत्नी प्रेमवती बच्चों के साथ घर में लेटी थीं। तभी जल रही कुप्पी अचानक बीती रात बिल्ली के कूदने से गिर गयी| जिससे आग लग गयी | आग घर के छप्पर तक पहुंच गयी। जिससे झोपड़ी धू-धू कर जलने लगी। आग ने रामरतन व रघुराज के घरों में भी फैल गई। आग लगने से भगदड मच गयी | ग्रामीणों ने हैंडपंप का पानी से आग पर काबू पाया| अग्नि पीड़ित प्रेमवती ने बताया घर में रखा जेबर आग में जल गया । 10 बोरी गेंहू, बिस्तर, कपड़े, बर्तन भी नष्ट हो गये। रामरतन की तीन झोपड़ी, भूसा, अनाज आदि जल गया। रघुराज के घर के 5 छप्पर, मक्का, कपड़े, चारपाई जल गई।