राम की प्रतीक्षा किये बिना पालिका फतेह करे कार्यकर्ता: अर्चना पाण्डेय

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) क्षेत्र के बेबर रोड स्थित सत्यवती इंटर कालेज में आयोजित द्वितीय प्रबुद्धजन सम्मान समारोह में आबकारी मंत्री अर्चना पाण्डेय ने कहा कि पिछली सरकार में फर्रुखाबाद, कन्नौज, एटा,इटावा सहित कई जिलो में लोगो ने खूब तानाशाही चलायी| इन जिलो का विकास मुंह देखकर किया गया| लेकिन अब यह सब नही चलेगा| बीजेपी सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ आगे बढ़ रही है| उन्होंने कार्यकर्ताओ को सलाह दी की आने वाले निकाय चुनाव में कार्यकर्ता किसी राम की प्रतीक्षा ना करके निकाय चुनाव में जुटजाये और पालिका पतेह करे|

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंहुची राज्य मंत्री ने कहा कि जिस तरह विधान सभा चुनाव में यूपी से राक्षसों को खदेड़ दिया| उसी तरह से नगर पालिका चुनाव में भी राक्षसों को कार्यकर्ता खदेड़ देंगे| उन्होंने कहा कि मैनपुरी,फर्रुखाबाद, एटा,इटावा, कन्नौज एक जाति विशेष की राजनीति से प्रभावित रहे | यंहा लोगो अपनी तानाशाही चलाई| यंहा चेहरे देखकर विकास किया गया| जाति पूंछकर लोगो के काम होते थे| उन्होंने कहा अब यह सब नही चलेगा| यूपी का विकास एक छोर से दूसरे छोर तक पंहुचेगा| कार्यक्रम के आयोजक ब्रजेश दुबे ने मंत्री का सम्मान किया| जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ,विधायक भोजपुर नागेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह राठौर, प्रदीप सक्सेना, संजीब दुबे आदि मौजूद रहे|

कार्यक्रम के बहाने निकाय चुनाव पर दांव
कार्यक्रम में चर्चा आम रही की सम्मान समारोह के बहाने निकाय चुनाव को लेकर शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है| हालांकि आयोजको ने इस पर चुप्पी साधी लेकिन वक्तो ने निकाय चुनाव के लिये जमकर समा बांधा|