टप्पेबाजी कर महिला स्वास्थ्य कर्मी के जेबरात किये साफ

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) रोड़ बस अड्डे पर बस के इंतजार में खड़ी महिला स्वास्थ्य कर्मी के एक टप्पेबाज नें जेबरात साफ कर दिये| घटना के बाद पुलिस नें पड़ताल की लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम नही निकले|
जनपद मैंनपुरी के बी डी कालोनी निवासी वाणी कुशवाह पत्नी रजनीश कुशवाह बरेली में स्वास्थ्य कर्मी के पद पर कार्यरत है| बुधवार को वह अपनी पुत्री गुड़िया के साथ फर्रुखाबाद रोडबेज बस अड्डे पर बरेली की एसी बस का इंतजार कर रहीं थी| उसी दौरान एक टप्पेबाज नें उनको चकमा देकर चेन और अंगूठी लिफाफे में रखा लिया और मौके से रफूचक्कर हो गया|
घटना की सूचना महिला नें कोतवाली पुलिस को दी| कादरी गेट चौकी इंचार्ज हरिओम त्रिपाठी नें मौके पर जाकर रोडबेज बस अड्डे पर लगे सीसीटीवी चेक किये| लेकिन घटना के समय पता चला कि बिजली जाने से सीसीटीवी बंद हो गये थे| लिहाजा पुलिस नें उसमे भी कोई साक्ष्य पता नही लगा पाये| महिला ने पुलिस को तहरीर दी| कादरी गेट चौकी इंचार्ज नें बताया कि महिला नें तहरीर नही दी है| जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही होगी |