महिला ने न्याय ना मिलने पर लोहिया अस्पताल में की तोड़फोड़

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन हमारे स्‍कूल

फर्रुखाबाद: बीते 15 मई को थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के काशीराम कालोनी निवासी कंचन वर्मा पत्नी जीतू वर्मा के 9 वर्षीय पुत्र कृष्णा वर्मा की सर्पदंश से मौत हो गयी थी | कंचन ने चिकित्सको पर लापरवाही का आरोप लगाया था| दोषी चिकित्सक के खिलाफ कार्यवाही ना होने से आक्रोशित होकर कंचन ने सोमबार को लोहिया अस्पताल में तोड़फोड़ कर हंगामा किया| जिसके बाद भारी मात्रा में पुलिस बल मौके पर पंहुचा
सोमबार को कंचन लोहिया अस्पताल रोती बिलखती पंहुची| उसने देखते ही देखते हंगामा शुरू कर दिया| महिला इतनी गुस्से में थी कि उसने इमरजेंसी में रखी चिकित्सक की कुर्सीव अन्य फर्नीचर बाहर फेंक दिया | जिससे अफरा-तफरी मच गयी| कर्मचारी मौके से खिसक गये| आक्रोशित महिला ने आपात कालीन कक्ष में तैनात चिकित्साकर्मियों को बाहर निकाल कर गेट में कुंडी लगा दी|
हंगामा होने से मौके पर भीड़ लग गयी| मरीजो को अंदर जाने से महिला कंचन ने मना कर दिया| उसने आरोप लगाया की जब दोषी चिकित्सक नीरज यादव व फार्मासिस्ट जावेद पर कार्यवाही के लिये जाँच कमेटी बनी थी| तो फिर अभी तक जाँच क्यों नही हुई| उसने चिकित्सक को निलंबित करने की मांग की| सूचना मिलने के बाद शहर कोतवाल डीके सिंह व महिला थाना प्रभारी कई चौकी इंचार्ज के साथ मौके पर आ गये| कोतवाल डीके सिंह ने कहा कि वह जिलाधिकारी से शिकायत करे जिसके बाद कार्यवाही होगी| जिसके बाद महिला अपने घर लौट गयी|