मंत्री कर सकती है गदनपुर तुर्रा फायरिंग मामले में पंचायत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:( जहानगंज) बीते दिनों थाना क्षेत्र के ग्राम गदनपुर तुर्रा में दो पक्षों के बीच हुये विवाद में अब राजनीति का रंग आ गया है| चर्चा का बाजार गर्म है कि सोमबार को आ रही खनन मत्री दोनों पक्षों की पंचायत कर सकती है| दोनों पक्षो पर मुकदमा दर्ज होने के बाद दोनों ही पक्ष सत्ता की शरण में चले गये थे|

विवादित भूमि पर आंधी में गिरे पेड़ को उठाने को लेकर उपजे विवाद के बाद जमकर फायरिंग, पथराव और फायरिंग हुई थी |पुलिस ने मौके से खोखे भी बरामद हुये थे| पुलिस ने जबाबी मुकदमा भी दर्ज किया था| चार आरोपी शांति भंग में बंद भी हुये थे| क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म है कि अपने-अपने को बचाने में जुटे दोनों पक्ष सत्ता धारी नेताओ की चौखट पर पंहुच गये| चर्चा तेज है कि सोमबार को खनन और आबकारी मंत्री अर्चना पाण्डेय का कार्यक्रम निरीक्षण भवन में है| जिसमे दोनों पक्षो की पंचायत होने की चर्चा आम है| देखना यह है कि अब पंचायत कहा तक सफल होती है |