दूल्हा बनने से दो दिन पूर्व युवक की मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(मेरापुर) :थाना क्षेत्र के गांव स्यानी निवासी 23 वर्षीय आलोक पुत्र जगदीश पाल की छत से गिरकर मौत हो गयी| आलोक की दो दिन बाद बारात जानी थी | जिससे घर में मातम पसर गया| इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया|
आलोक के परिजनों ने बताया कि बीते 15 मई को ही उसका तिलक चढ़ा था| घर में विवाह की तैयारियां चल रही थी| 22 मई को उसकी बारात जानी थी| बीते शुक्रवार की रात आलोक छत पर सो रहा था| तभी अचानक करवट लेने के चक्कर में वह छत से नीचे जा गिरा| जिससे उसकी मौत हो गयी| तेज धमाके की आवाज सुनकर उसकी बहन सुनीता व भाभी पूनम आदि जाग गये| उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो आलोक की मौत हो चुकी थी| परिजनों ने बताया कि उसका विवाह थाना शमसाबाद के संतोषपुर निवासी कंचन पुत्री मुन्नालाल के साथ होना था| घर में विवाह की तैयारी चल रही थी| शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

वही युवती कंचन के घर भी मंडप की तैयारी चल रही थी| तभी अचानक आलोक की मौत की खबर पंहुची| मंगेतर की मौत की खबर पाकर कंचन बदहबास हो गयी| परिजनों ने आलोक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया|