फालोअप: गला घोटकर ही हुई थी मासूम अंशु की हत्या

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम बरौन निवासी 5 वर्षीय अंशु पुत्र जबर सिंह कठेरिया की हत्या कर शव मक्के के खेत में बीते दिन पुलिस को मिला था| पुलिस ने देर रात उसका पोस्टमार्टम कराया जिसमे हत्या गला घोटकर किये जाने की पुष्टी हुई है| पुलिस मामले को खंगालने में लगी हुई है| लेकिन पुलिस अभी अँधेरे में ही लाठी मार रही है|
मृतक के बाबा नन्हे लाल ने पुलिस को तहरीर थी जिसके आधार पर पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी थी| अंशु की हत्या गला दबाकर किये जाने की अंशका जताई जा रही थी| पुलिस गाँव और उसके परिजनों से पूंछतांछ कर हत्या का कारण पता लगाने का प्रयास कर रही है| लेकिन अभी तक कोई ठोस सबूत पुलिस के हाथ नही लगा है| देर रात मासूम अंशु के शव का पोस्टमार्टम कराया गया| पोस्टमार्टम डॉ० सुमित कुमार ने किया| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पोस्टमार्टम में भी अंशु कि हत्या गला दबाकर किये जाने की पुष्टी हो गयी है|

उसके शरीर पर चोटों के निशान नही मिले| जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्यारे ने सीधे उसे खेत में लगा दबाकर मौत के घाट उतार दिया| उसके साथ कुकर्म आदि की पुष्टि पोस्टमार्टम में नही हुई| जिससे पुलिस और अन्य कई दिशाओ में जाँच कर रही है| प्रभारी निरीक्षक मऊदरवाजा राजेश पाठक ने बताया कि अभी हत्या का कारण पता नही चल सका है| पुलिस जाँच कर रही है|