असुरक्षित महसूस कर रहे जिले के सराफा व्यापारी

CRIME POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: मथुरा कोतवाली क्षेत्र की कोयला वाली गली में बीते 15 मई को बदमाशों ने मयंक चेन्स में करोड़ों के आभूषण लूटकर दो सर्राफा व्यवसायी विकास अग्रवाल व मेघ अग्रवाल की हत्या भी कर दी थी। जबकि प्रतिष्ठान स्वामी मयंक अग्रवाल सहित 2 लोग भी हुये थे| जिससे जिले के सराफा व्यापारियों में भी रोष व्याप्त हो गया है| व्यापरियों ने बाजार बंद कर सीएम योगी को सम्बोधित ज्ञापन अफसरों को सौपा है| सराफा व्यापरियों ने अपनी दुकाने भी बंद रखी|
सराफा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ के नेतृत्व में फ़तेहगढ़ सराफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुमार वर्मा व व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजीब मिश्रा बॉबी ने नगर मजिस्ट्रेट शिव बहादुर सिंह पटेल व एएसपी अशोक कुमार को ज्ञापं सौपा| जिसमे व्यापारियों ने कहा सीएम योगी से कहा है कि जिले का व्यापारी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है| इस लिये व्यापारियों की सुरक्षा के लिये प्रदेश स्तर पर व्यापारी सुरक्षा सेल बनायी जाये|
इसके साथ ही साथ सराफा बाजार में नियमित गस्त पुलिस द्वारा किया जाये| सराफा व्यापरियों को जरूरत के हिसाब से शस्त्र लाइसेंस जारी किये जाये| इस दौरान हरीश चंद्र वर्मा, सोनू गुप्ता, वरुण कटियार,राजेश वर्मा आदि सराफा व्यापारी मौजूद रहे|