जिला पंचायत के प्रशासक बने जिलाधिकारी

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद : बीते दिनों जिला पंचायत में अध्यक्ष के खिलाफ आये अविश्वास प्रस्ताव के बाद शासन ने अग्रिम आदेशों तक जिलाधिकारी को जिला पंचायत का प्रशासक बना दिया है। प्रमुख सचिव पंचायत राज चंचल तिवारी ने इस बारे में जिलाधिकारी के साथ ही जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को भी पत्र भेजा है।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सगुना देवी के खिलाफ 21 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया था। जिसके बाद सगुना की कुर्सी चली गयी थी| इसके बाद प्रशासन ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास आने और अध्यक्ष का पद रिक्त होने जानकारी शासन को भेजी गयी थी| शासन ने डीएम रविन्द्र कुमार को जिला पंचायत का प्रशासक नियुक्त कर दिया है।