घर से गायब युवक नें फांसी लगाकर दी जान

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) बीते दिन दोपहर से अचानक गायब हुए युवक का शव फांसी पर झूलता मिला| पुलिस नें परिजनों की सूचना पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ताजपुर निवासी महेश चन्द्र दीक्षित का 32 वर्षीय पुत्र सुनील दीक्षित अचानक बीते दिन दोपहर 1 बजे स कही लापता हो गया था| परिजन उसकी खोजबीन में लगे थे| बुधवार को सुबह गाँव के ही निकट एक बांस के पेड़ पर उसका शव उसके ही गमछे से झूलता मिला| मामले की जानकारी मिलने पर मृतक की पत्नी प्रियंका व माँ रामनंदनी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक के एक पुत्री है|
दारोगा सुनील सिसौदिया नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|