सांसद के घर पंहुची सरकार

Politics Politics-BJP जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: सांसद मुकेश राजपूत के पुत्र अर्पित के विवाह समारोह में सूबे के उपमुख्यमत्री सहित कई दिग्गज पंहुचे| उनकी सुरक्षा को लेकर प्रशासन एक पैर ही खड़ा रहा|
संकिसा में आयोजित हुये बौद्ध महोत्सव में शामिल होने के बाद केशब प्रसाद मौर्य बढ़पुर स्थित मधुर मिलन गेस्ट हाउस पंहुचे और सांसद के परिवार से भेट की| कार्यकर्ताओ ने भी खूब सेल्फी केशब मौर्य के साथ ली| जिसे लेकर अव्यवस्था फ़ैल गयी| और पुलिस कर्मियों के हाथ पैर फूल गये| उपमुख्य मंत्री केशब मौर्य महज 10 मिनट ही कार्यक्रम में रुके और फिर चले गये|
इसके बाद उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज पंहुचे और सांसद मुकेश राजपूत को उनके पुत्र के विवाह की शुभकामनाये दी| साक्षी ने मिडिया को बताया की वर्ष 2020 तक राममन्दिर बनकर रहेगा| जिसमे कार्य सेवक आधे से अधिक दूसरे समुदाय के होंगे| वही स्वामी प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम निरस्त हो गया है| साध्वी निरंजन जोशी सहित अभी कई नेता आने को है| (जारी)