मंडी सचिव ने कूड़े में डाला राज्य मंत्री का फरमान

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: शहर की आलू मंडी सातनपुर में बीते दिनों राज्य मंत्री स्वतंत्रत प्रभार स्वाती सिंह ने दौरा कर मंडी की साफ-सफाई के निर्देश दिये थे| लेकिन मंडी सचिव पर मंत्री की नाराजगी का कोई असर नजर नही आया| दौरे के तीन दिन बाद भी अभी तक हालत बैसे के ही है| बल्कि हालत पहले से और खराब हो गये है|

मंत्री स्वाती सिंह ने आलू मंडी में जल भराब को लेकर मंडी सचिव को निर्देश दिये थे कि जल भराव 24 घंटे के भीतर दुरुस्त हो जाना चाहिए| उन्होंने मंडी की सफाई को लेकर खराब हालत पर कड़ी नाराजगी भी व्यक्त की थी| लेकिन बुधवार को मंडी में खराब आलू जगह-जगह पड़े थे|आधा दर्जन से अधिक जगहों पर जल भराव और कीचड़ था| जिससे किसानो को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है| फ़िलहाल के हालत देखकर लगता है कि मंडी प्रशासन ने मंत्री के फरमान पर कोई अमल नही किया| जेेंएनआई ने जब जायजा लिया तो पानी पूर्व की तरह ही भरा था| लेकिन मंडी प्रशासन सब कुछ दुरुस्त होने की बात कह रहा है|

मंडी सचिव धर्मेन्द्र यादव ने जेेंएनआई को बताया कि मंत्री के निर्देश पर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है| जल भराव के लिये नाली खोल दी गयी है| सूखने पर मिट्टी डाल दी जायेगी|