जिले में लगभग दो घंटे रुकेंगे उपमुख्यमंत्री

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: यूपी सरकार के उप मुख्यमंत्री केशब प्रसाद मौर्य जिले में लगभग दो घंटे तक रहकर संकिसा के कार्यक्रमों के साथ ही साथ सांसद मुकेश राजपूत के पुत्र के विवाह समारोह में भी शामिल होंगे| पुलिस ने उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये है|
उपमुख्यमंत्री के प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार केशब मौर्य दोपहर 2:10 पर संकिसा में बने हेलीपेड़ पर पंहुचेगे| जंहा से वह संकिसा गेस्ट हॉउस जायेगे| इसके बाद वह संकिसा के स्तूप के दर्शन करने 2:40 पर जायेंगे| जंहा लगभग 5 मिनट रुकने के बाद श्री मौर्य वह सभा स्थल जायेगे| सभा स्थल में वह लगभग 15 मिनट रहेंगे| इसके बाद डिप्टी सीएम 5 बजे संकिसा से उड़ान भरेगे| इसके बाद वह 5:20 पर क्रिश्चियन मैदान में बने हेलीपेड़ पर उतरेगे| जंहा से वह कार से मधुर मिलन गेस्ट हॉउस में सांसद मुकेश राजपूत के पुत्र अर्पित राजपूत के विवाह स्मारोड़ में शामिल होंगे| 4:5 बजे वह लखनऊ के लिये रवाना होंगे|
क्रिश्चियन मैदान में बने हेलीपेड़ का सांसद मुकेश राजपूत व जिलामहामंत्री विमल कटियार ने सिटी मजिस्ट्रेट के साथ जायजा लिया| सिटी मजिस्ट्रेट ने मैंदान की साफ़ सफाई और पानी छिडकने के निर्देश दिये| पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार आदि मौजूद रहे|