धूमधाम से निकली कलश यात्रा में थिरके भक्त

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: शहर के पांडेश्वर नाथ मंदिर से निकाली गयी कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया| भारी भीड़ के साथ यात्रा शहर से गुजरी| जंहा जगह-जगह पुष्प वर्षा की गयी|
सोमबार से सांय 3 बजे से पांडेश्वर नाथ मन्दिर में भागवत महापुराण का प्रारम्भ होने जा रहा है| जिसके एक दिन पूर्व रविवार को शहर में श्री राशे सेवा संस्थान की तरफ से कलश यात्रा निकाली गयी| मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद निकली यात्रा का जगह-जगह लोगो ने पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया| यात्रा चौक मन्दिर होकर पुन: पांडेश्वर नाथ मंदिर से पर समाप्त हुई| कथा व्यास मनोजानंद ने कहा कि कलश में सभी देवी-देवताओ का निवास है | इस लिये कलश का पूजन महात्वपूर्ण है| कलश मंगल का प्रतीक है | इस दौरान संस्था के अध्यक्ष अबधेश दीक्षित, राजेश मिश्रा, राजेश गुप्ता, किशन गुप्ता, विवेक अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे|