पूर्व प्रधान के घर का ताला तोड़ नकदी जेबर चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कायमगंज) रिश्तेदारी में गये पूर्व प्रधान जय वीर पुत्र रामवीर निवासी शिवरई बरियार के घर बीती रात चोरो ने लाखो के जेबर, नकदी और घरेलू सामान चोरी कर लिया| मामले के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी| पुलिस जाँच कर रही है|

पूर्व प्रधान की पत्नी सरिता अपने मायके मदनापुर गयी थी| दरबाजे पर ताला लटका था| तभी चोरो ने उसके घर पर धावा बोल दिया| चोरो ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर कमरे का ताला तोडा और उसमे दाखिल हुये| चोर 1 टेलीविजन व डीटीएच, फ्रिज, एक सिलेंडर, एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी झाले, 4 अंगूठी, 4 कंगन, 1 हार, सोने की चैन, एक वेदा, 1 जोड़ी पायल, एक जोड़ी विछिया, 45 हजार रूपये चोरी किये गये| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की | पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है|