अभिलेखों में लीपापोती देख डीएम ने लगायी क्लास

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने बुधवार को फतेहगढ़ के एआरटीओ कार्यालय में निरीक्षण किया| अभिलेखों को दुरस्त ना देख उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मियों की क्लास लगा दी है| उन्होन व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिये|

एआरटीओ पहले से ही व्यवस्था और दलालों के चंगुल से डीएम तोड़ रहा है| आवेदको को कई-कई दिनों तक विभाग के चक्कर लगाने पड़ते है तब जाकर कही उनको लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन हो पता है| दलालों के दंश से आवेदक आये दिन अपनी जेब कटाकर लौट रहे है| जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट शिवबहादुर सिंह पटेल के साथ एआरटीओ कार्यालय में छापा मारा| उन्हें देखकर दलाल मौके से खिसक गये|

डीएम ने लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, वाहन पंजीकरण आदि से सम्बन्धित जानकारी ली और अभिलेख चेक किये| लेकिन अभिलेखों को देखकर जिलाधिकारी संतुष्ट नही दिखे| उन्होंने लापरवाही करने के चलते कर्मियों की क्लास लगा दी| उन्हें मौके पर पीटीओ विक्रम सिंह व लिपिक बगीश वर्मा. अजय गौतम मिले| जिन पर उन्होंने नाराजगी जतायी|

डीएम प्रकाश बिंदु ने बताया की कार्यालय की जाँच आख्या शासन को भेजी जायेगी|