लोहिया अस्पताल की अव्यवस्था से सदर विधायक खफा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: सदर विधायक मेजर सुनील दत्त ने बुधवार को लोहिया अस्पताल का निरीक्षण किया| विधायक अस्पताल की अव्यवस्था देख खफा हो गये| मरीजो के खाने से लेकरशौचालय तक साफ सुथरे नही मिले| उन्होंने सीएमएस को जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिये|
लोहिया अस्पताल के ओपीडी में पंहुचकर सीएमएस बीबी पुष्कर के कार्यालय में उन्होंने डाक्टरों की उपस्थित चेक की| इसके बाद उन्होंने पर्चा काउन्टर, फिजिशियन कक्ष चेक किया| इसके बाद वह लोहिया अस्पताल के महिला वार्ड में पंहुचे जंहा दोनों अस्पतालों के बीच का दरवाज बंद करने को लेकर सीएमएस बीबी पुष्कर व डॉ० कैलाश के बीच विवाद की स्थित पैदा हो गयी| जिसके बाद विधायक ने बीच बचाव कर दरवाजा खोल देने के निर्देश दिये| लेकिन विधायक के जाने के बाद ही सीएमएस बीबी पुष्कर ने पुन: दरवाजे में ताला डलवा दिया|

विधायक ने महिला अस्पताल के भोजनालय को चेक किया| जंहा उन्होंने बिना छीले गये आलू की सब्जी देख नराजगी व्यक्त की| खाने के बर्तन भी साफ नही थे| इसके बाद उन्होंने इमरजेंसी में पंहुचकर डियूटी पर तैनात डॉ० ब्रजेश सिंह से जानकारी की और मरीजो के हालचाल लिये| उन्होंने मरीजो के लिये शीतल जल उपलब्ध कराने के लिये जल्द खराब पड़ी मशीने दुरुस्त कराने के निर्देश सीएमएस को दिये| एनआरसी में भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये |

उन्होंने लोहिया के शव गृह को भी देखा और उसकी साफ सफाई के निर्देश दिये| बीजेपी नेता प्रभात अवस्थी, धीरेन्द्र वर्मा आदि भी मौजूद रहे| सदर विधायक मेजर सुनील दत्त ने जेएनआई को बताया कि अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन नही थे| जिन्हें सीएमओ को तत्काल फोन कर उपलब्ध करा दिया गया है| अस्पताल को ग्रीन लोहिया-क्लीन लोहिया का नारा दिया जायेगा| जल्द ही वह खुद लोहिया अस्पताल में सफाई अभियान चलायेगे|