मुआवजे को लेकर विधुत अधिकारियों को घेरा

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन विद्युत विभाग

फर्रुखाबाद: विधुत विभाग के दुर्घटना ग्रस्त कर्मचारियों ने मंगलवार को विधुत अधिकारीयों का घेराव कर मुआवजा दिलाये जाने की मांग की| कर्मचारियों ने कहा उनके कई साथी विधुत फाल्ट ठीक करने के दौरान दुर्घटना ग्रस्त हो गये थे| लेकिन अभी तक उन्हें मुआवजा नही मिला|

बीते दिन कमालगंज शव स्टेशन पर ताला बंदी कर अधीक्षण अभियंता तारिक मतिम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया था | जिससे तकरीबन दो सैकड़ा गाँवो की बिजली गुल हो गयी थी| जिसके बाद मंगलवार को दोपहर बाद लगभग दो दर्जन कर्मचारी अधीक्षण अभियंता तारिक मतिमका घेराव किया| उनके जेएनवी रोड कार्यालय में पंहुचकर कर्मचारियों ने अपनी बात रखी|

कर्मचारी नेताओ से अधिकारीयों ने दुर्घटना ग्रस्त कर्मियों को 25 हजार रूपये मुआवजा देने की बात कही| जिस पर उनकी सहमति नही बनी| कर्मचरियों ने कहा उनका इलाज में लाखो रूपये खर्च हो चुका है| काफी देर कहा-सुनी के बाद कार्यवाही का भरोसा दिया गया| अधिशाषी अभियंता ग्रामीण अमर सिंह,अधिशाषी अभियंता नगर एसके शर्मा आदि मौजूद रहे|