विधायक की पंचायत में आढती और अधिकारीयों में नोकझोंक

FARRUKHABAD NEWS कृषि जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: सातनपुर गल्ला मंडी में सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी की पंचायत में आढती और अधिकारीयों में नोकझोंक हो गयी| बाद में खुद विधायक ने हस्तक्षेप कर सभी को शांत कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये| और मंडी की समस्याओ को जल्द निस्तारित करने के निर्देश अधिकारियों की दिये|
आलू आढती एसोशिएशन के अध्यक्ष सतीश वर्मा ने सदर विधायक को मंडी की समस्याओ को लेकर एक ज्ञापन दिया था| जिसके बाद विधायक मेजर ने गल्ला मंडी में अधिकारियो और आढतियों को बुलाकर एक बैठक की | जिसमे विधायक ने बताया की मंडी परिसर में जो नल खराब पड़े है उन्हें जल्द ठीक किया जायेगा| और 23 नये नलों का प्रस्ताव बना लिया गया है| वही उन्होंने कहा की लाइसेंस देने में होनी वाली अबैध बसूली अभी से पूरी तरह बंद की जायेगी| मंडी परिसर में एक राष्ट्रीय कृत बैंक की शाखा खोली जायेगी| जिससे किसानो को लेनदेंन में समस्या ना हो| गेटपास पर अबैध बसूली नही की जायेगी| 15 जून तक मंडी रोड पूरी तरह से गड्डा मुक्त होगी| उन्होंने यह भी कहा की जो बिना लाइसेंस के कार्य कर रहे है उन पर कार्यवाही होगी| उन्होंने मंडी में होने वाली चोरी की घटनाओ को रोकने के लिये सुरक्षा कर्मियों के पेंच टाइट किये|

पंचायत के दौरान मंडी निर्माण के सचिव आरपी पाल को बोलने के लिये खड़ा किया गया| तभी आढती नेता सतीश वर्मा आक्रोशित हो गये| उन्होंने आरोप लगाया की इससे पहले कभी नजर नही आये और ना ही किसानो की समस्या को देखा| देखते ही देखते नोकझोक हो गयी| बाद में सदर विधायक ने दोनों को शांत किया | एसडीएम रमेश यादव, मंडी सचिव, मोहन अग्रवाल, राजकुमार वर्मा, राहुल जैन आदि मौजूद रहे|