कुरैशी समाज का डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics जिला प्रशासन राष्ट्रीय

फर्रुखाबाद: कुरैशी एक्शन कमेटी के बैनर तले जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर नारेबाजी की गयी| कमेटी ने मांग कर कहा है कि स्लाटर हॉउस जो बैध है उन्हें सरकार क्यों नही खोल रही| यह पूरी तरह से अन्याय है|

कमेटी के लोगो ने कहा कि नगर पालिका का एक स्लाटर हॉउस मोहल्ला बाग़ रुस्तम में है| जो लगभग डेढ़ सौ साल पुराना है| जिसमे भैस काटी जाती है| एक पालिका का स्लाटर हॉउस मन्नीगंज में है| दोनों स्लाटर हॉउस के पास ही एक नाला है जिसमे सभी गंदगी चली जाती है|

कमेटी ने कहा की बैध स्लाटर हॉउस को भी अबैध घोषित कर दिया गया| जिससे हजारो परिवारों की रोजी रोटी बंद हो गयी है| आक्रोशित कमेटी के सदस्यों ने शासन ने स्लाटर हॉउस खोलने की मांग की है|