खुदागंज में पुलिस चौकी का शुभारम्भ

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) पुलिस अधीक्षक सुभाष सिंह बघेल ने थाना क्षेत्र के कमालगंज के कस्बा खुदा गंज में पुलिस चौकी की स्थापना कर दी| जिसका शुभारम्भ भी कर दिया गया|

गुरुवार को एसपी के साथ एएसपी अशोक कुमार व सीओ अमृतपुर देवेन्द्र कुमार सिंह खुदागंज पंहुचे| जंहा उन्होंने थाना कमालगंज से 10 किलोमीटर दूर खुदागंज में चौकी का शुभारम्भ किया | एसपी ने कहा कि चौकी प्रभारी हरिओम शर्मा को बनाया गया है| वायरलेस सेट लगा दिया गया है| उन्होंने आशा व्यक्त कर कहा की चौकी खुलने से क्षेत्र में अपराध काबू होंगे|

प्रभारी निरीक्षक रजनेश चौहान, प्रधान खुदागंज राजेन्द्र प्रसाद, कुलदीप, प्रदीप सिंह, विनज चतुर्वेदी उदय प्रकाश आदि मौजूद रहे|