अज्ञात वाहन की टक्कर से थाने के दीवान की मौत

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) थाने जा रहे दीवान को अज्ञात वाहन नें जोरदार टक्कर मार दी| जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये| उन्हें लोहिया अस्पताल लाया गया जहाँ दीवान को मृत घोषित कर दिया गया|
जनपद कानपुर देहात के औरंगाबाद भूटा निवासी योगेन्द्र कुमार पुत्र वंश लाल थाना अमृतपुर में तैनात थे| योगेन्द्र नें बीते 8 नवंबर 2020 को ही थाने में तैंनाती ली थी| उन्हें थाने के मैस प्रभारी का चार्ज दिया गया था| मंगलवार शाम वह कस्बे से सब्जी लेकर वापस बाइक से लौट रहे थे| उसीसमय थाने के निकट किसी अज्ञात वाहन नें योगेन्द्र को टक्कर मार दी| जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये| उन्हें उपचार के लिए आवास विकास के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया| लेकिन हालत गंभीर होनें पर रिफर कर दिया गया|
जिसके बाद पुलिस उन्हें लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे| डॉ० अरिदमन सिंह नें योगेन्द्र को मृत घोषित कर दिया| जानकारी मिलनें पर सीओ सिटी राजवीर सिंह लोहिया अस्पताल पंहुचे| उन्होंने पड़ताल की|
थानाध्यक्ष जसबंत सिंह नें बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से दीवान की मौत हुई है| मुकदमा दर्ज किया जायेगा|