अधिकारियों ने सुनी कैदियों के मन की बात

FARRUKHABAD NEWS JAIL POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: जिला जेल पर हुये बबाल के बाद अफसर जेलों के मामले में पूरी तरह चौकन्ने है| जिसके चलते ग्रुरुवार को जिला जज और जिलाधिकारी व एसपी ने सेन्ट्रल जेल का निरिक्षण कर उनके मन की बात सूनी|

जिला जज आलोक सक्सेना, सीजेएम अनुतोष कुमार शर्मा, डीएम प्रकाश बिंदु व एसपी सुभाष सिंह बघेल केन्द्रीय कारागार पंहुचे| जिसके बाद सभी अधिकारियों ने जेल की चारो सर्किलो का निरिक्षण करने के बाद बंदियों से भी वार्ता की| जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने बताया की जेल में खाने-पीने की व्यवस्था देखी| कैदियों की पारिवारिक समस्या को जिला जल और एसीजेएम ने सुना| इसके साथ ही साथ खाने की क्वालिटी दुरुस्त रखने के निर्देश दिये|

उन्होंने बताया की जेल अधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है|