1 अप्रैल से फिर शुरू होगी माँ रसोई

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA Politics

फर्रुखाबाद: शहर के लाल दरवाजे पर चलने वाली माँ रसोई 1 अप्रैल से पुन: शुरू हो जायेगी| शाम को गरीब 10 रूपये में भोजन करेंगे| प्रशासन ने मतगणना के बाद ही माँ रसोई की चाबी संचालको को सौप दी थी|

पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने बताया की चुनाव आयोग से उनके विरोधियों ने शिकायत कर रसोई को सीज करा दिया था| लेकिन मतगणना के बाद प्रशासन ने उसे खोल दिया| उन्होंने बताया की विधान सभा चुनाव में सुनामी होने के बाद भी उन्हें 21 हजार लोगो ने मत दिये कुछ लोग मजबूरी के चलते मत नही दे सके| आगामी पालिका चुनाव लड़ने के विषय में उन्होंने कहा की अभी तय नही किया है की पालिका का चुनाव वह लड़ेंगे या उनकी पत्नी वर्तमान पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल|

मनोज अग्रवाल ने यहह भी कहा की उनकी समाज सेवा को राजनीती से ना जोड़ा जाये| भविष्य में उनकी माँ रसोई की और शाखायें जिले में खोलने की योजना है|