ब्रेकिंग – जिला जेल में बंदीयों ने की तोड़फोड़ व पथराव

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics

फर्रुखाबादः रविवार को सुबह किसी बात को लेकर जिले जेल के बंदी अचानक भड़क गये। जिसके चलते उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। इसके साथ ही बंदियों ने काफी तोड़फोड़ कर दी। आगजनी का मामला भी सामने आया है। सूचना मिलने पर जेल में अलार्म व शायरन भी बजाया गया। लेकिन फिलहाल कोई असर दिखायी नहीं पड़ रहा है। एक घंटे बाद भी प्रशासनिक अधिकारी अभी तक नहीं पहुंचे।

सुबह तकरीबन 9 बजे जिला जेल फतेहगढ़ के बंदी अचानक किसी बात को लेकर भड़क गये। बंदियों ने बंदी रक्षकों व जेल अधिकारियों पर पथराव भी किया। अधिकारियों ने उन्हें समझाने का लाख प्रयास किया लेकिन बंदी नहीं मान रहे। सूचना मिलने पर कोतवाल फतेहगढ़ अनूप कुमार निगम भारी फोर्स के साथ जेल के अंदर पहुंचे। हंगामा लगातार जारी है। कैदियों ने हंगामा किस बात पर किया है अभी यह पता नहीं चल पाया है, जेल अधिकारी भी अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।

पुलिस अधीक्षक सुभाष सिंह बघेल, एडीएम आर बी सोनकर, सिटी मजिस्ट्रेट शिव बहादुर सिंह पटेल, सीओ सिटी आलोक सिंह मौके पर पहुंच गये। पथराव लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक पर भी बंदियों ने पथराव कर दिया। जिससे वह अंदर घुसने की हिम्मत नहीं जुटा पाये।