नई सरकार तो नये हो अधिकारी: व्यापार मंडल

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP जिला प्रशासन

फर्रूखाबाद: जिला उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से आयोजित बैठक में व् विधायको का सम्मान करने की रणनीति तैयार की गयी| इसके साथ ही साथ योगी सरकार ने पुराने अफसर हटा कर नये अफसर जिले में भेजने की मांग भी की गयी|

शहर के खतराना में आयोजित की गयी बैठक में व्यापार मंडल ने कहा की दिनों ने अपराध नगर में बढ़ रहा है| अभी तक प्रशासन चुनाव आदि में लगा रहा | अब पुलिस सक्रिय होकर अपराधिक घटनाओ(चोरी) का जल्द से जल्द खुलासा करे| नही तो व्यापार मंडल रणनीति बनायेगा| इसके साथ ही साथ बीजेपी में नव निर्वाचित चारो विधायको का व्यापार मंडल के द्वारा सम्मान किये जाने की भी रणनीति तैयार की गयी|

व्यापार मंडल ने मांग की है की जिले को अब नये और तेज तर्रार अफसरों की जरूरत है| वर्तमान में अधिकाँश अफसर सपा सरकार की मानसिकता के है| जिन्हें हटना चाहिए| व्यापार मंडल का जिला उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल को नियुक्त किया गया| इस दौरान अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, मनोज शाक्य,रेखा चौहान, मुन्ना लाल गुप्ता, राकेश सक्सेना आदि मौजूद रहे|