पूर्व सैनिक नें भतीजे को गोली से उड़ाया

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीती रात विवाद होनें पर पूर्व सैनिक नें अपनी लाइसेंसी बंदूक नें भतीजे के सिर में गोली मार दी| गंभीर रूप से घायल को लोहिया अस्पताल लाया गया, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया| परिजनों में कोहराम मच गया|
कोतवाली फतेहगढ़ के बेबर रोड़ स्थित ग्राम धन्सुआ निवासी पूर्व सैनिक भीमसेन का बीती सोमवार की देर रात अपने भतीजे 30 वर्षीय रामगोपाल राजपूत पुत्र बालक राम से विवाद हो गया | परिजनों के अनुसार भीमसेन नें नशे में गाली-गलौज कर छत पर चढ़ गया और अपनी लाइसेंसी बंदूक से नीचे खड़े भतीजे रामगोपाल के सिर में गोली मार दी| जिससे रामगोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया| उसे रात 9:25 बजे लोहिया अस्पताल में भाई करन राजपूत नें भर्ती कराया| ईएमओ डॉ. कीर्ति कनौजिया नें उसे मृत घोषित कर दिया| उधर आरोपी पूर्व सैनिक भीमसेन बुरी तरह घायल हो गये, उसे मिलेट्री अस्पताल फ़तेहगढ़ में भर्ती किया गया| मृतक चार भाईयों में सबसे बड़ा था | पुलिस नें शव को मोर्चरी में रखा दिया|