रामगंगा में मिली गर्भवती छात्रा की लाश

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी इंटर की छात्रा की लाश रामगंगा में तैरती मिली| परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी जिसमे कहा गया है कि उसका घर में विवाद हो गया था| जिस कारण वह घर से चली गयी थी| पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया| जिसमे छात्रा के पेट में सात माह का गर्भ निकला है|

युवती के चाचा ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि बीते 19 फरवरी को उसकी भतीजी का माँ से विवाद हो गया था| जिसके बाद 20 फरवरी की सुबह वह घर से चली गयी| जानकारी होने पर परिजन उसे तलाशते रहे लेकिन उसका कोई भी पता नही चला| 22 फरवरी को शाम उसकी लाश रामगंगा नदी में तैरती मिली| जिसे गाँव वालो के सहयोग से निकाला गया| घटना के सम्बंध में तहरीर दी गयी | पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा| पोस्टमार्टम ने घटना में नया मोड़ ला दिया| शव का पोस्टमार्टम डॉ० नीरज चौहान ने किया| पोस्टमार्टम के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा लगभग 7 माह की बच्ची गर्भ में थी| उसकी मौत सांस रुकने के कारण होना बताया गया है | जिसके बाद से छात्रा के परिजन भी शक के घेरे में आ गये है|

थानाध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया की छात्रा अविवाहित थी| वह अभी इंटर की पढ़ाई कर रही थी| पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जाँच कर कार्यवाही की जायेगी|