हक के लिये हुंकारी आंगनबाड़ी कार्यकात्री

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: बीते लगभग दो साल से काम के बदले दाम ना मिलने से खफा नगर क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकात्री गुरुवार को आक्रोशित होकर लिंजीगंज अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गयी | जिन्हें जल्द भुगतान उपलब्ध कराये जाने के भरोसे के बाद सभी घर वापस गयी|

लिंजीगंज अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकात्री एवं सहायिका संघ की अध्यक्ष प्रीती गुप्ता ने बताया की नगर क्षेत्र की एक सैकड़ा से भी अधिक कार्यकत्रियों ने फाइलेरिया व मिशन इन्द्रधनुष के तहत अतिरिक्त कार्य किया था| जिसका भुगतान दो वर्ष से नही हुआ| आक्रोशित कार्यकात्री लिंजीगंज अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गयी और नारेबाजी करने लगी| हंगामा बढने पर पूर्व प्रतिरक्षण अधिकारी आरबी पाण्डेय मौके पर आ गये उन्हें कार्यकत्रियों ने घेर लिया| उन्होंने बताया की वह अब सेवानिवृत्त हो गये है| उन्होंने सभी चार्ज सर्वेश कटियार को दे दिये है| लेंकिन वह कार्य ठीक से नही कर रहे|

भड़की कार्यकात्रीयों को अस्पताल कर्मियों ने जल्द भुगतान करने का भरोसा देकर मामले को रफा दफा कर दिया| इस दौरान बन्दना मिश्रा, पूनम, आरती, सुनीता कनौजिया, आरती शर्मा आदि मौजूद रहे|