गृहस्थी के साथ जले सपने भी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: (राजेपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम गोंटिया शेराखार में गुरुवार को अचानक आग लग गयी| जिससे कई घरो की ग्रहस्थी जलकर राख हो गयी| ग्रामीणों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया|

गुरुवार को अचानक चिंगारी ने आग का रूप लिया| जिसमे रामकिशोर पुत्र भइया लाल, सोनेलाल पुत्र मझले लाल, रामलडैते पुत्र विष्णु दयाल व किशन पुत्र भवानी के एक दर्जन रजाई गद्दे, दो बकरी, 30 हजार की नकदी, पांच चारपाई, एक भैस व कई कुंतल अनाज जल गया| आग की लपटे देख कर चीखपुकार मच गयी | ग्रामीणों की भीड़ बचाव के लिये एकत्रित हो गयी| लेकिन तब तक सब कुछ स्वाह हो गया था| सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष संजय गुप्ता मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल कर नुकसान का आंकलन किया|

थानाध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया की आग लगने का कारण अभी पता नही चला है| जाँच की जा रही है |