ट्रेन से कटकर आंगनबाड़ी कार्यकत्री की मौत

ACCIDENT FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) विकासखण्ड राजेपुर क्षेत्र के ग्राम कुतलूपुर की आंगनबाड़ी 50 वर्षीय राजेश्वरी पत्नी धनीराम की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। उसका शव घर आने पर कोहराम मच गया।

बीते 3 फरवरी को अपने जेठ रामलडैते निवासी धनोरा अमरोहा के घर गयी थी। रामलडै़ते तहसील लिपिक अमरोहा के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। शुक्रवार सुबह राजेश्वरी अपने पति धनीराम व बेटे अरुण के साथ धनोरा स्टेशन पर खड़ी ट्रेन पर चढ़ रहे थे। पति व पुत्र पहले ही चढ़ गये। जब राजेश्वरी ट्रेन में चढ़ने लगी तो उसका पैर अचानक फिसल गया। पैर फिसलने से वह ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। शनिवार को शव उसके घर कुतुलूपुर पहुचा तो परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।