भोजपुर से दो और कायमगंज से एक नामांकन

EDUCATION NEWS Election-2017 FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BSP

फर्रुखाबाद: भोजपुर विधान सभा में सपा प्रत्याशी अरशद जमाल सहित दो ने अपना नामांकन कराया | वही कायमगंज से रामस्वरूप गौतम ने भी अपना पर्चा भरा|

विधान सभा भोजपुर से सपा प्रत्याशी विधायक जमालुद्दीन के पुत्र अरशद जमाल ने पंहुचकर अपना नामांकन कराया | उनके साथ सपा नेताओ का जमाबडा रहा| जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी, पूर्व जिलाध्यक्ष विश्वास गुप्ता, पुष्पेन्द्र यादव, प्रदीप यादव आदि रहे| बसपा प्रत्याशी जैमिनी राजपूत ने अपने समर्थको के साथ पंहुचकर पर्चा दाखिल किया|

वही कायमगंज विधान सभा में बहुजन समाज पार्टी के रामस्वरूप गौतम ने अपना पर्चा भरा| बसपा के चारो विधान सभाओ के प्रत्याशीयों ने एक साथ ही नामांकन पत्र दाखिल किये|