उद्योगपति सत्यप्रकाश अग्रवाल व साथियों पर मुकदमा दर्ज

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम गढिया ढीलाबल के पूर्व प्रधान के साथ मारपीट और धमकी देने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है| पुलिस जाँच कर रही है|

पूर्व प्रधान ब्रजमोहन सिंह ने थाने में दर्ज कराये गये मुकदमे में कहा है कि कायमगंज निवासी सत्यप्रकाश अग्रवाल ने पांच बीघा खेत खरीदा है| वह वहां दूध डेरी खोलना चाह रहे है| उनके खेत में पास ही ब्रजमोहन सिंह और उसके साथियों के भी खेत है| बीती रात सत्यप्रकाश अग्रवाल अपने कुछ साथियों के साथ अपने प्लाट में मिट्टी डला रहे थे| जेसीबी और ट्रेक्टर काम पर लगे थे| जिससे पूर्व प्रधान ब्रजकिशोर के साथ महेन्द्र सिंह, रावेन्द्र सिंह, मुन्नू सिंह, किशन लाल, रघुवीर, पप्पू, वीरेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, विजय बहादुर सिंह,मान सिंह, पंचम सिंह की आलू की फसल को काफी नुकसान हुआ|

मामले की जानकारी होने पर पूर्व प्रधान के साथ ग्रामीण खेत पर गये और आलू की फसल पर ट्रेक्टर चलाने का विरोध किया | जिस पर सत्यप्रकाश अग्रवाल ने कहा की यंहा सड़क बनेगी इस लिये मिट्टी डाली जा रही है| पूर्व प्रधान का आरोप है कि सत्यप्रकाश ने उनसे गाली-गलौज कर दी और जान से मारने की धमकी दी| घटना के सम्बंध में पुलिस ने सत्यप्रकाश अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है| मजे की बात यह है कि जिस जगह पर मिट्टी डाली जा रही है उस जगह से चौकी चंद कदम की दूरी पर ही है|

थानाध्यक्ष संजीव राठौर ने बताया की अभी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| मिट्टी डालने के आदेश नही है या नही इसकी जांच की जायेगी | दोषी पाये जाने पर अबैध खनन का मुकदमा भी दर्ज किया जायेगा|